
मेरे बारे में
जनसेवा और समुदाय विकास के लिए समर्पित नेता

अध्यक्ष, जिला पंचायत, मथुरा
राजनीतिक यात्रा
सार्वजनिक प्रशासन में समर्पण, सेवा और नेतृत्व की समयरेखा
अध्यक्ष, जिला पंचायत, मथुरा
मथुरा- वृन्दावन नगर निगम चुनाव
पार्टी के महापौर प्रत्याशी श्री विनोद अग्रवाल जी के चुनाव संचालन समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका।
उपाध्यक्ष पद
पं . दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयाल धाम फरह, मथुरा। गोवेर्धन विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री ठा. मेघश्याम सिंह जी के चुनाव में चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी।
जिला पंचायत चुनाव
सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत पार्टी प्रत्याशी के रूप में "अध्यक्ष जिला पंचायत मथुरा" के पद पर निर्वाचित।
मथुरा लोकसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी श्रीमती हेमा मालिनी जी के चुनाव में जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभा संयोजक।
मथुरा-वृन्दावन नगर निगम चुनाव
पार्टी के महापौर प्रत्याशी श्री मुकेश आर्यबन्धु जी के चुनाव में सक्रिय सहभागिता के साथ ओबीसी वर्ग जनसम्पर्क प्रमुख।
मथुरा-वृन्दावन विधानसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी श्री श्रीकांत शर्मा जी के चुनाव संचालन समिति सदस्य।
भाजपा जिलाध्यक्ष
डॉ० डी.पी. गोयल द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त।
मथुरा-वृन्दावन विधानसभा चुनाव
सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी प्रत्याशी डॉ० देवेंद्र शर्मा जी के चुनाव में विशेष सहयोग। पार्टी प्रत्याशी श्री देवेंद्र शर्मा जी के चुनाव में ओबीसी वर्ग / जनसभा अभियान संयोजक।
जिला कार्यकारिणी सदस्य
तत्कालीन पार्टी जिलाध्यक्ष ठा0 श्री ओमप्रकाश सिंह जी द्वारा नामित।
लोकसभा चुनाव
पार्टी के समर्थित प्रत्याशी श्री जयंत चौधरी जी के चुनाव संयोजक श्री रविंद्र पांडेय जी के साथ सामाजिक वर्गों की विशेष बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम की जिम्मेदारी।
गोवेर्धन विधानसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी श्री हरीश सुहाना जी के चुनाव में विधानसभा प्रभारी ठा. श्रीओमप्रकाश जी के नेतृत्व में सञ्चालन समिति सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका।
गोवर्धन विधानसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी श्री श्यामसिंघ अहेरिया जी के चुनाव में विधानसभा प्रभारी ठा० श्री ओमप्रकाश जी के नेतृत्व में सक्रिय भूमिक।
नगर निकाय चुनाव
अध्यक्ष नगर पालिका मथुरा के प्रत्याशी श्री रविंद्र पांडेय जी के चुनाव में भा० जा० यु० मो० के जिला मंत्री के रूप में अथक परिश्रम के साथ सहयोग।
लोकसभा चुनाव
भा. जा. यु. मो के जिला अध्यक्ष श्री प्रभात चौधरी के नेत्रत्व में जिला मंत्री के तौर पर अहम सक्रिय भूमिका।
लोकसभा चुनाव
पार्टी प्रत्याशी चौ० तेजवीर सिंह जी के चुनाव में भा० जा० यु० मो० के जिलाध्यक्ष श्री प्रभात चौधरी के नेतृत्व में जिला मंत्री के तौर अहम सक्रिय भूमिका।
भारतीय जनता पार्टी
सक्रिय सदस्य भारतीय जनता पार्टी अध्धयतन।
स्वयं सेवक
स्वयं सेवक-शाखा प्रवेश/बाल्यकाल से स्वयं सेवक।
नवीनतम समाचार
नवीनतम विकास और पहलों से अपडेट रहें
Important Information- 2 June 2026
Important Information-2 June 2026
News
1
नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तक बांटते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ( किशन चौधरी )
कैप्शनः नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तक बांटते हुए जिपंअ, विधायकगण जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विधायक, सीडीओ ने नवप्रवेशी बच्चों को बांटी पुस्तक-चॉकलेट मथुरा। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद मथुरा में स्कूल चलो अभियान 2026-27 का आयोजन पांचजन्य प्रेक्षागृह में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक माँट राजेश चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल चलों अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर एवं मशाल जलाकर रवाना किया गया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को रोली व चंदन से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा 20 बच्चों को पुस्तक सेट एवं चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और “हर बच्चा स्कूल जाए” के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने एवं उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को किताबें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराते हुए स्कूल चलो अभियान की संकल्पना को साकार करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति द्वारा उपस्थित माता-पिता/अभिभावकों से अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों में करने का अनुरोध किया गया एवं सरकार द्वारा विद्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही सामग्री तथा विगत वर्षों में 19 पैरामीटर पर ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्यो का उल्लेख किया गया।
संपर्क करें
समुदाय विकास के लिए एक साथ काम करने के बारे में चर्चा करने के लिए तैयार
संपर्क जानकारी
Location:
87, Anand Dham, Krishna Nagar, Mathura - 281001
Email:
chkishansingh@gmail.com
Call:
+91 94122 81163
.jpeg)



